मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

Golden word in hindi

Golden word in hindi :- 1
जिस तरह जौहरी ही असली हीरे की पहचान कर सकता हैउसी तरह गुणी ही गुणवान की पहचान कर सकता है। कबीर / Kabir

Golden word in hindi :- 2
सारा जगत स्वतंत्रता के लिए लालायित रहता हैफिर भी प्रत्येक जीव अपने बन्धनों को प्यार करता है। ~ Arvind Ghosh / अरविन्द घोष

Golden word in hindi :- 3
व्यक्ति चेतना बनकर विश्व (ब्रह्मांडीय) चेतना को नहीं समझा जा सकता है। उसके लिए विश्व चेतना ही होना होता है। जैसे प्रेम के होने के लिए खुद को ही प्रेम होना होता है। ~ Monika Jain ‘पंछी

Golden word in hindi :- 4
मिट्टी का जब-जब स्पर्श हुआ तब वह इतनी अपनी सी लगी कि बाकी सब अजनबी हो गए। ~ Monika Jain ‘पंछी’ 

Golden word in hindi :- 5
अगर निष्कर्ष निकालना इतना ही जरुरी हो तो एक बार दूसरे पक्ष को जरुर जानें। ~ Monika Jain ‘पंछी’ 

Golden word in hindi :- 6
कभी-कभी आलोचनाएँ पढ़कर भी हंसी आ जाती है। हँसाना सिर्फ तारीफों का काम नहीं। ~ Monika Jain ‘पंछी’ 

Golden word in hindi :- 7
हर क्षण आदमी एक नया आदमी होता है। वो जो भी होता है...हर आदमी के लिए वह अलग-अलग होता है। यही सापेक्षता है। ~ Monika Jain ‘पंछी’ 

Golden word in hindi :- 8


जितना आसान है शब्दकोष बन जाना...उतना ही मुश्किल है शब्दों की आत्मा तक पहुँच पाना। ~ Monika Jain ‘पंछी


Golden word in hindi :- 9
शीर्ष स्तर की सूक्ष्म-सूक्ष्म बातें यह आग्रह नहीं करती कि कोई सीधा छलांग लगाकर उन तक पहुँच जाए। यह सामान्यत: संभव है भी नहीं। अपनी कमियों और कमजोरियों को स्वीकार करते हुए उन्हें दूर करने हेतु वे जीवन को एक दिशा देती है। इसलिए उनका नित्य स्मरण जरुरी है। ~ Monika Jain ‘पंछी’  

Golden word in hindi :- 10 
अन्याय और अत्याचार करने वाला, उतना दोषी नहीं जितना कि उसे सहन करने वाला। ~ लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक / Bal Gangadhar Tilak

Golden word in hindi :- 11 
ब्रह्माण्ड में कोई भी टुकड़ा अतिरिक्त नहीं है। हर कोई यहाँ इसलिए हैं क्योंकि उसे कोई जगह भरनी है, हरेक टुकड़े को बड़ी पहेली में फिट होना है। ~ दीपक चोपड़ा / Deepak Chopra 

Golden word in hindi :- 12
श्रवण की कला सीखना परम आवश्यक है। गुरु तो चारों तरफ हैं किन्तु यदि सुनने की कला नहीं आती, तो सभी सिद्ध पुरुष व्यर्थ हैं। गुरु उसी समय उपयोगी होता है, जब व्यक्ति में श्रवण की सामर्थ्य उत्पन्न हो जाये। ~ गुरु नानक / Guru Nanak 

Golden word in hindi :- 13
धन-समृद्धि से युक्त बड़े-बड़े राज्यों के राजा-महाराजाओं की तुलना भी उस चींटी से नहीं की जा सकती जिसमें ईश्वर का प्रेम भरा हो। ~ गुरु नानक देव / Guru Nanak 

Golden word in hindi :- 14
दान देकर तुम्हें खुश होना चाहिए क्योंकि मुसीबत दान की दीवार कभी नहीं फांदती। ~ हजरत मोहम्मद / Hazrat Muhammad 

Golden word in hindi :- 15
शिक्षा किसी बाल्टी को भरने जैसी नहीं हैबल्कि आग में रोशनी देने जैसी होती है। अब्दुल कलाम / Abdul Kalam  

Golden word in hindi :- 16
खुद की तुलना ज्यादा भाग्यशाली लोगों से करने की बजाय हमें अपने साथ के ज्यादातर लोगों से अपनी तुलना करनी चाहिए और तब हमें लगेगा कि हम कितने भाग्यवान हैं। हेलन केलर / Helen Keller  

Golden word in hindi :- 17
विश्वास वह शक्ति है, जिससे उजड़ी हुई दुनिया को फिर से रोशन किया जा सकता है। ~ हेलन केलर / Helen Keller 

Golden word in hindi :- 18
ईश्वर एक है और वह एकता को पसंद करता है। हजरत मोहम्मद / Hazrat Muhammad 

Golden word in hindi :- 19
मुझे दया के लिए भेजा हैशाप देने के लिए नहीं। हजरत मोहम्मद / Hazrat Muhammad  

कोई टिप्पणी नहीं: