Business Quotes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Business Quotes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 सितंबर 2016

jack ma quotes

 
jack ma quotes in hindi

जैक माँ चाइना एक सफल ब्यापारी हैं। वह दुनिया के सबसे बड़ी ऑनलाइन बिज़नेस अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर हैं। आइये हम भी जानते है उनके अनमोल विचार : 


Jack ma Quotes in Hindi : 1

ज़िन्दगी इतनी छोटी है, इतनी ख़ूबसूरत। काम के प्रति इतने गंभीर ना रहें। जीवन का आनंद लें।

Jack ma Quotes in Hindi : 2
जहाँ शिकायतें हैं उन्ही जगहों पे मौके निहित हैं।

Jack ma Quotes in Hindi : 3
कभी हार मत मानो। आज कठिन है, कल और भी बदतर होगा, लेकिन परसों धूप खिलेगी।- जैक मा

Jack ma Quotes in Hindi : 4
युवा लोगों की मदद करो। छोटे लोगों की मदद करो। क्योंकि छोटे लोग बड़े होंगे। युवाओं के दिमाग में वो बीज होगा जो आप उनमे बोयेंगे, और जब वे बड़े होंगे, वे दुनिया बदल देंगे।

Jack ma Quotes in Hindi : 5
जब आपके पास एक मिलियन डॉलर है, तो आप एक भाग्यशाली व्यक्ति हैं। जब आपके पास 10 मिलियन डॉलर हैं, तो आप पर संकट है, बहुत बड़ा सर दर्द।

Jack ma Quotes in Hindi : 
मेरा सपना अपनी खुद की ई-कॉमर्स कम्पनी खड़ा करना था। १९९९ में, मैंने अपने अपार्टमेंट में १८ लोगों को एकत्र किया और उनसे दो घंटे तक अपने विजन के बारे में बात की। हर किसी ने अपने पैसे टेबल पे रख दिए, और उससे अलीबाबा शुरू करने के लिए $६०,००० इकठ्ठा हो गए। मैंने एक ग्लोबल कम्पनी बनाना चाहता था, इसलिए मैंने एक ग्लोबल नाम चूज किया।

Jack ma Quotes in Hindi : 7
मैं नही चाहता कि चाइना में लोगों की जेबें गहरी हों लेकिन दिमाग ओछे।

Jack ma Quotes in Hindi : 8
अलीबाबा के बुरे दिनों में मैंने सीखा कि आपको टीम में वैल्यू, इनोवेशन और विज़न डालना होता है। ये भी कि अगर आप हार नहीं मानते तो आपके पास एक और मौका होता है। और जब आप छोटे होते हैं, आपको बहुत अधिक फोकस्ड होना होता है और अपने दिमाग पर भरोसा करना होता है ना कि अपनी ताकत पर।

Jack ma Quotes in Hindi : 9
जब हमारे पास पैसे होते हैं, हम गलतियाँ करना शुरू कर देते हैं।

Jack ma Quotes in Hindi : 10
आपको अपने प्रतिद्वंदी से सीखना चाहिए, लेकिन कभी नक़ल न करें। नक़ल किया और आप मरे।

Jack ma Quotes in Hindi : 11
बहुत ज़रूरी चीज जो आपमें होनी चाहिए वो है धैर्य।

Jack ma Quotes in Hindi : 12
मैं खुद को खुश रखने का प्रयास करता हूँ, नहीं, क्योंकि मैं जानता हूँ कि अगर मैं खुश नहीं हूँ, मेरे सहयोगी खुश नहीं हैं और मेरे शेयरधारक खुश नहीं हैं और मेरे ग्राहक खुश नहीं हैं।

Jack ma Quotes in Hindi : 13
मेरा काम पैसा बनाना है, और लोगों को पैसा बनाने में मदद करना है। मैं इस कोशिश में पैसे खर्च कर रहा हूँ कि और अधिक लोग अमीर बन सकें, क्योंकि आप खुद बहुत सारा पैसा नहीं खर्च कर सकते, नहीं ! इसलिए मेरा काम है औरों की मदद करने में पैसे खर्च करना। ये सिरदर्द है।

Jack ma Quotes in Hindi : 14
मैं पसंद नही किया जाना चाहता। मैं सम्मानित किया जाना चाहता हूँ।

Jack ma Quotes in Hindi : 15
यदि अलीबाबा माइक्रोसॉफ्ट या वाल-मार्ट नहीं बन पाता है तो मुझे बाकी की ज़िन्दगी इसका अफ़सोस रहेगा।
Jack ma Quotes in Hindi : 16
मेरा काम है अधिक से अधिक लोगों को काम मिलने में मदद करना।

Jack ma Quotes in Hindi : 17
चाइना से निकलने से पहले, मुझे बताया गया था कि चाइना दुनिया का सबसे समृद्ध और खुशहाल देश है। इसलिए जब मैं ऑस्ट्रेलिया पहुंचा, मैंने सोचा, ‘ हे भगवान्, मुझे जो कुछ बताया गया था उससे सबकुछ अलग है।’ तबसे, मैंने अलग ढंग से सोचना शुरू कर दिया।

Jack ma Quotes in Hindi : 18
मैं चाहता हूँ लोग जानें कि लोकतंत्र का मतलब क्या है।
Jack ma Quotes in Hindi : 19
अलीबाबा एक ऐसा इकोसिस्टम है जो छोटे व्यवसायों को फलने-फूलने में मदद करता है।
Jack ma Quotes in Hindi : 20
मैं तकनीक के बारे में कुछ नहीं जानता।

Jack ma Quotes in Hindi : 21
कोई भी जैक मा पर यकीन नहीं करना चाहता था।

Jack ma Quotes in Hindi : 22
मैं ऑन-लाइन शौपिंग नहीं करता, लेकिन मेरी पत्नी हर एक चीज घर से खरीदती है। हम समुद्री केकड़े, ताजे केकड़े, हर तरह की चीज खरीदते हैं।

Jack ma Quotes in Hindi : 23
आपको आपके साथ सही लोग चाहिए होते हैं, सबसे अच्छे लोग नहीं।

Jack ma Quotes in Hindi : 24
इससे फर्क नहीं पड़ता कि पीछा कितना कठिन है, आपके पास हमेशा वो सपना होना चाहिए जो आपने पहले दिन देखा था। वो आपको प्रेरित रखेगा और (किसी कमजोर विचार से ) आपको बचाएगा।

Jack ma Quotes in Hindi : 25
हमारे पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। हमारे पास कमी होती है सपने देखने वाले लोगों की, जो अपने सपनो के लिए मर सकें।

Jack ma Quotes in Hindi : 26
मैं खुद को अंधे बाघ पर सवार एक अँधा आदमी कहता हूँ .

Jack ma Quotes in Hindi : 27
कभी भी कीमतों पर प्रतिस्पर्धा मत करो, बल्कि सेवाओं और इनोवेशन पर प्रतिस्पर्धा करो।

Jack ma Quotes in Hindi : 28
दूसरों की सफलता से सीखने की बजाये, उनकी गलतियों से सीखो। ज्यादातर लोग जो विफल होते हैं उनकी विफलता के कारण सामान होते हैं जबकि सफलता की कई वजहें हो सकती हैं।

Jack ma Quotes in Hindi : 29
अगर आपने कभी प्रयास ही नहीं किया, आप कभी भी कैसे जान पायेंगे कि कोई मौका है ?

Jack ma Quotes in Hindi : 30
अगर आप हार नहीं मानते तो आपके पास एक और मौका होता है। हार मान लेना सबसे बड़ा फेलियर है।

Jack ma Quotes in Hindi : 31
आप कभी नहीं जानते कि आप अपने जीवन में कितना कुछ कर सकते हैं।

Jack ma Quotes in Hindi : 32
आप कभी नहीं जानते कि आप जो चीजें कर रहे हैं वो समाज के लिए कितनी अर्थपूर्ण हैं।

Jack ma Quotes in Hindi : 33
आपको उपभोक्ताओं को स्मार्ट बनाना होगा। कोई ई-कॉमर्स पोर्टल किसी प्रोडक्ट को कम दाम पे नहीं बेचता, बल्कि ऑफ़लाइन शॉप उसे महंगे दामों पर बेचती है।

Jack ma Quotes in Hindi : 34
एक लीडर के अन्दर अधिक धैर्य और दृढ़ता होनी चाहिए, और उसे वो सहन करने में सक्षम होना चाहिए जो उसके कर्मचारी नहीं कर सकते।

Jack ma Quotes in Hindi : 35
कभी भी सरकार के साथ व्यापार मत करो। उनके साथ प्यार करो पर शादी कभी मत करो।

Jack ma Quotes in Hindi : 35
कभी भी २० साल का प्रोग्राम २ साल में नहीं ख़त्म करना चाहिए।

Jack ma Quotes in Hindi : 36
हम बीते हुए कल की सराहना करते हैं, लेकिन हम एक बेहतर आने वाले कल की ओर देखते हैं।

Jack ma Quotes in Hindi : 37
इंटरनेट के बिना, कोई जैक मा, और कोई अलीबाबा या टाओबाओ नहीं होता।

Jack ma Quotes in Hindi : 38
मेरे शहर की जो सबसे खराब यूनिवर्सिटी मानी जाती थी- हांग्जो शिक्षक विश्वविद्यालय, उसमे स्वीकार किये जाने से पहले मैं दो बार यूनिवर्सिटी के एग्जाम में फेल हो चुका था।

Jack ma Quotes in Hindi : 39
जब मैं जो हूँ वो रहता हूँ, मैं खुश रहता हूँ और अच्छे परिणाम मिलते हैं।इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं फेल हो गया। कम से कम मैंने कांसेप्ट को दूसरों को पास किया। यदि मैं सफल नही भी होता हूँ, कोई और सफल हो जायेगा।

Jack ma Quotes in Hindi : 40
बुद्धिमान लोगों का नेत्रित्व करने के लिए एक मूर्ख की जरूरत होती है। जब टीम में सभी वैज्ञानिक हों, तो सबसे अच्छा होगा कि कोई किसान नेत्रित्व करे। उसके सोचने का तरीका अलग है। जीतना आसान हो जाता है जब आपके पास चीजों को अलग-अलग नज़रिए से देखने वाले लोग हों।

दोस्तों यह quotes  आपको कैसी लगी ? कृपया comment में बताये और दोस्तों में शेयर जरूर करें।

Entrepreneur quotes in hindi - दुनिया के सफल उध्यमी का अनमोल विचार

entrepreneurship sayings

Entrepreneur quotes : 1
अगर तुम इसे आसानी से समझा नहीं सकते, मतलब तुमने इसे अच्छी तरह से समझा नहीं हैं। - Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
  
Entrepreneur quotes : 2
आपका काम आपकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा होगा, और वास्तव में संतुष्ट होने का एक ही तरीका है कि आप वो करें जिसे आप सच-मुच एक बड़ा काम समझते होंऔर बड़ा काम करने का एक ही तरीका है कि आप वो करें जो करना आप एन्जॉय करते हों. - Steve Jobs स्टीव जॉब्
 
Entrepreneur quotes : 3
एक आईडिया का क्या फायदा अगर वो एक आईडिया ही रह जाए ? कोशिश करो। प्रयोग करो। फिर से करो। असफल हो। फिर प्रयास करो। दुनिया बदलो। - Simon Sinek साइमन सिनेक

Entrepreneur quotes : 4
सफलता के सूत्र में सबसे महत्वपूर्ण एकल घटक ये जानना है कि लोगों के साथ मिलजुल कर कैसे काम किया जाता है। - Theodore Roosevelt थियोडर रूजवेल्ट

Entrepreneur quotes : 5
विजन का पीछा करिए, पैसे का नहीं, पैसा खुद आपके पीछे आने लगेगा। - टोनी सिएइ

Entrepreneur quotes : 6
सबसे ज़रूरी चीज है कि आप उठें और कुछ करें। ये इतना ही सिम्पल है। बहुत से लोगों के पास आइडियाज होते हैं, लेकिन कुछ ही होते हैं जो अभी इनके बारे में कुछ करने का फैसला करते हैं। कल नहीं। अगले हफ्ते नहीं। बल्कि आज।

Entrepreneur quotes : 7
सच्चा उद्यमी डूअर होता है, ड्रीमर नहीं। -Nolan Bushne ( नोलन बुशनेल)

Entrepreneur quotes : 8
सही निर्णय भी गलत है अगर वो देर से लिया गया है। - Lee Iacocca ली इयाकोका

Entrepreneur quotes : 9
लगभग हमेशा ही पूंजी जुटाना जितना आपने सोचा हो उससे कठिन होता है, और हमेशा इसमें समय लगता है। इसलिए इस बारे में योजना बनाएं। - Richard Harroch रिचर्ड हैरौच


Entrepreneur quotes : 10
असफलता की चिंता मत करिए; आपको बस एक बार सही होना है। - Drew Houston ड्रियू ह्यूस्टन


Entrepreneur quotes : 11
योजनाएं आसान हैं। क्रियान्वन कठिन है। - Guy Kawasaki गाई कावासाकी

Entrepreneur quotes : 12
एक कम्पनी शुरू करने के लिए कोई भी समय एक अच्छा समय है।- Ron Conway रॉन कॉनवे

Entrepreneur quotes : 13
सफल भर्ती का राज़ ये है: उन लोगों को खोजो जो दुनिया बदलना चाहते हैं।-Marc Benioff मार्क बेनिऑफ

Entrepreneur quotes : 14
मैं स्केट करके वहां जाता हूँ जहाँ बॉल जाने वाली होती है, वहां नहीं जहाँ वो पहले से थी। - 
Wayne Gretzy वेन ग्रेत्ज्ज्की

Entrepreneur quotes : 15
मैं जानता था कि अगर मैं फेल हो गया तो मुझे उसका अफ़सोस नहीं होगा, लेकिन मुझे पता था कि एक चीज जिसका मुझे अफ़सोस हो सकता है वो है कोशिश ना करना। - Jeff Bezos जेफ़ बेजोस


Entrepreneur quotes : 16
शुरू करने का तरीका है कि बात करना छोड़ो और करना शुरू करो। - Walt Disney वाल्ट डिज्नी

Entrepreneur quotes : 17
अहंकारी मत बनो। दिखावा मत करो। हमेशा कोई कोई तुमसे बेहतर होता है। - Tony Hsieh टोनी सिएइ

Entrepreneur quotes : 18
बिजनेस स्टार्ट करने के लिए क्या चाहिए? तीन सिम्पल चीजें : अपने प्रोडक्ट को किसी से भी बेहतर जानो, अपने कस्टमर को जानो, और अपने अन्दर सफल होने की तीव्र इच्छा रखो। - Dave Thomas डेव थॉमस

Entrepreneur quotes : 19
हमेशा उम्मीद से ज्यादा दीजिये। - Larry Page लैरी पेज

Entrepreneur quotes : 20
अर्ली तो बेडअर्ली तो राइजवर्क लाइक हेल एंड ऐडवरटाइज। ( जल्दी सोजल्दी उठोजी तोड़ मेहनत करो और प्रचार करो।) - Ted Turner  टेड टर्नर

Entrepreneur quotes : 21
उस इंसान को हराना मुश्किल है जो कभी हार नहीं मानता। - Babe Ruth बेब रुथ

Entrepreneur quotes : 22
मैं आश्वस्त हूँ कि जो चीज सफल उद्द्यमियों को असफल उद्द्यमियों से अलग करती है उसमे से आधी चीज सिर्फ दृढ़ता है। - Steve Jobs स्टीव जॉब्स

Entrepreneur quotes : 23
आगे निकलने का राज़ है शुरुआत करना। शुरुआत करने का राज़ है जटिल और भारी कार्यों को छोटे-छोटे मैनेजेबल कार्यों में बांटना और फिर सबसे पहले वाले को शुरू करना। - Mark Twain  मार्क ट्वेन
Entrepreneur quotes : 24
आपके सबसे असंतुष्ट कस्टमर आपके सीखने का सबसे बड़ा श्रोत हैं . - Bill Gates  बिल गेट्स

Entrepreneur quotes : 25
हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा व्यवहार आप उनसे अपने सबसे अच्छे ग्राहकों के लिए चाहते हैं। - Stephen R. Covey  स्टीफन आर कोवे

Entrepreneur quotes : 26
अगर आप उस चीज पर काम करें जिसे आप चाहते हों और जिसके लिए आपके अन्दर जूनून हो, तो आपको किसी मास्टर प्लान की ज़रूरत नहीं हैं कि चीजें आगे कैसे होंगी। - मार्क ज़कर्बर्ग  Mark Zuckerberg

Entrepreneur quotes : 27
अचंभित हैं कि आपका कस्टमर वास्तव में चाहता क्या है ? पूछिए। बताइए नहीं। - Lisa Stone  लीजा स्टोन

Entrepreneur quotes : 28

जब आपको एक आईडिया मिल जाए जिसके बारे में सोचन बंद ना कर सकें, तो शायद ये आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा है। - Josh James  जोश जेम्स

Entrepreneur quotes : 29
परफेक्ट के लिए इंतज़ार करना कभी भी आगे बढ़ते रहने से स्मार्ट नहीं होता। - Seth Godin सेठ  गोडिन

Entrepreneur quotes : 30
कोई भी सार्थक उपलब्धि, बड़ी या छोटी, कठिन परिश्रम और विजय के चरणों से गुजरती है: एक शुरुआत, , एक संघर्ष और एक जीत। - Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Entrepreneur quotes : 31
कोई कुछ भी पा सकता है अगर वो बहुत से लोगों को जो वो चाहते हैं वो पाने में मदद करने को तैयार हो। - Zig Ziglar  ज़िग ज़िगलर

Entrepreneur quotes : 32
अगर सारी चीजें कण्ट्रोल में लग रही हैं तो आप उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं। - Mario Andretti  मारिओ ऐन्द्रेटी

Entrepreneur quotes : 33
अगर आप एक जोखिम उठाने वाले व्यक्ति नहीं हैं तो आपको बिजनेस से बाहर निकल जाना चाहिए। - Ray Kroc रे क्रोक

Entrepreneur quotes : 34
कभी नहीं, कभी नहीं, कभी नहीं हार मानो। - Winston Churchill  विंस्टन चर्चिल

Entrepreneur quotes : 35
आप नियमों का पालन करके चलना नहीं सीखते। आप करके और गिरकर सीखते हैं। - Richard Branson रिचर्ड ब्रैनसन

Entrepreneur quotes : 36
कुछ करने की कीमत कुछ गलत करने की कीमत से कहीं अधिक है। - Meg Whitman  मेग व्हिटमैन

Entrepreneur quotes : 37
अगर प्लान A काम नहीं करता, तो अल्फाबेट में २५ और लेटर्स हैं। - Claire Cook  क्लेरी कुक

Entrepreneur quotes : 38
उस काम का चयन कीजिये जिसे आप पसंद करते हों, फिर आप पूरी ज़िन्दगी एक दिन भी काम नहीं करंगे। - Confucius कन्फ्यूशियस

Entrepreneur quotes : 39
जब तक संभव हो सेल्फ-फंडेड रहिये। - Garrett Camp गैरेट कैंप

Entrepreneur quotes : 40 
हम में से ज्यादातर लोगों के लिए बड़ा खतरा इसमें नहीं है कि हम अपना लक्ष्य बहुत बड़ा बना लें और उसे प्राप्त ना कर पाएं, बल्कि इसमें है कि हम बहुत छोटा लक्ष्य बनाएं और उसे प्राप्त कर लें। - Michelangelo माइकल एंजेलो

Entrepreneur quotes : 41
व्यापार के अवसर बसों की तरह हैं: हमेशा एक और आने वाला होता है। - Richard Branson रिचर्ड ब्रैनसन

Entrepreneur quotes : 42
महान विचारों को अक्सर सामान्य लोगों का हिंसक विरोध झेलना पड़ता है। - Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Entrepreneur quotes : 43
उम्र एक ऐसी चीज है जो मायने नहीं रखती, जब तक कि आप पनीर हों। - Billie Burke बिली बर्क

Entrepreneur quotes : 44
 मैं फुट के अवरोध को पार करने की नहीं सोचता: मैं फुट का अवरोध ढूंढता हूँ जिसे मैं पार कर सकूँ. - Warren Buffett वॉरेन बफे

Entrepreneur quotes : 45
इतने अच्छे रहो कि वे तुम्हे नज़रंदाज़ ना कर सकें। - Steve Martin स्टीव मार्टिन

Entrepreneur quotes : 46
सबसे अच्छे से होने से अच्छा है हो जाना। - Sheryl Sandberg शेरिल सैंडबर्ग

Entrepreneur quotes : 47
जीतने वाले कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी जीतते नहीं। - Vince Lombardi विंस लोम्बार्डी

Entrepreneur quotes : 48
अगर आप लोगों से पूछते वे क्या चाहते हैं, तो उन्होंने कहा होता एक तेज दौड़ने वाला घोड़ा। - Henry Ford हेनरी फोर्ड

Entrepreneur quotes : 49
जीवन में असफल हुए कई लोग वे होते हैं जिन्हें इस बात का आभास नहीं होता कि जब उन्होंने हार मान ली तो वे सफलता के कितने करीब थे। - Thomas A. Edison थॉमस . एडीसन

Entrepreneur quotes : 50
आलोचना से बचने का एक ही रास्ता है: कुछ मत करो, कुछ मत कहो, और कुछ मत रहो। - Aristotle अरस्तु

Entrepreneur quotes : 51
यदि आपको राकेट शिप पे एक सीट दी जाए, तो ये मत पूछिए कौन सी सीट! झट से बैठ जाइए। - Sheryl Sandberg शेरिल सैंडबर्ग

Entrepreneur quotes : 52
मोटिवेशन लोगों से वो कराने की कला है जो आप चाहते हैं क्योंकि वे उसे करना चाहते हैं। - Dwight D. Eisenhower द्वाईट डी आइजनहावर

Entrepreneur quotes : 53
आज मैं वो करूँगा जो और लोग नहीं करेंगे, ताकि कल मैं वो हासिल कर सकूँ जो और ना कर सकें। - Jerry Rice जेरी राइस

Entrepreneur quotes : 54
बिजनेस का एक आसान सा नियम है, अगर आप उन चीजों को पहले करते हैं जो सरल हैं, तो आप वास्तव में बहुत अधिक प्रगति कर सकते हैं। - Mark Zuckerberg मार्क जकरबर्ग


दोस्तों यह quotes  आपको कैसी लगी ? कृपया comment में बताये और दोस्तों में शेयर जरूर करें।